Connect with us

नई दिल्ली

पर्यावरण प्रेमी नयाल के नेतृत्व में कौल के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कई प्रजाति के लगाए पौध

धानाचूली (नैनीताल)। धारी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कौल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पुलिस विभाग व ग्रामीण महिलाओं ने पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल के नेतृत्व में पाँच सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। जिसमें बांज, बुरांश,तेजपत्ता,माजनी,पांगर, सहतूत,पदम आदि पौध शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री नहीं स्किल्स दिलाएंगी नौकरी: 12वीं के बाद ये 5 सर्टिफिकेट कोर्स बदल देंगे आपकी किस्मत


सोमवार को कौल ग्राम पंचायत के जंगल मे संजय कुमार सहायक खण्ड विकास अधिकारी धारी,विजय कुमार चौकी प्रभारी धारी, संजय दीक्षित प्रधानाचार्य डीएसबी आगर इन्टर कालेज पोखराड ,बलवन्त सिंह भैसोड़ा वन आरक्षी मुक्तेश्वर, बिरेंद्र सिंह बिष्ट प्रधान कौल, सुरेश चंद्र , हरीश बिष्ट , पर्यावरण प्रेमी चन्दन सिंह नयाल, महिला मंगल दल कौल ,कल्पना महिला आजिविका ग्राम संगठन कौल,दीपक बिष्ट, विक्रम बिष्ट,जोध सिंह, गणेश सिंह,बची सिंह, गुड्डू सिंह,नानू सिंह गुड्डी बिष्ट , सोनिया बिष्ट,पूजा बिष्ट,हंसी बिष्ट ,कमला बिष्ट,गीता बिष्ट,कविता बिष्ट आदि ने जंगल व आसपास के स्थानों में पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले में भंडारों में जंक फूड पर रोक, सिर्फ सात्विक पकवानों की अनुमति

इस दौरान सभी ने पौधारोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

Select Language

Advertisement