Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

23 मार्च तक रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। 23 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक राहत महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हर की पैड़ी पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मसूरी और बुरांशखंडा में हिमालय दर्शन का आनंद
मौसम साफ होने से मसूरी और बुरांशखंडा में पर्यटक हिमालय की सुंदरता का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। कैमल बैक रोड, गनहिल और अन्य स्थानों से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां साफ नजर आ रही हैं। बुरांशखंडा से तो हिमालय इतना करीब लग रहा है मानो पास में ही हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जिस जगह से अतिक्रमण हटाया वहां बनेगा बनभूलपुरा थाना : धामी

पर्यटकों की बढ़ी आमद से स्थानीय व्यवसायियों को लाभ
मौसम अनुकूल होने के कारण मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी लाभ मिल रहा है। पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement