Connect with us

हरिद्वार

भूमिहार ब्राह्मण परिषद ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में भूमिहार ब्राह्मण परिषद, हरिद्वार के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव‌ बड़े ही उत्साह व धूमधाम मनाया गया। देर शाम तक चले इस उत्सव के अन्तर्गत परिषद के बाल कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेशवर दंडीस्वामी अनंतानंद गिरी जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएसी कमांडेंट श्री प्रदीप राय उपस्थित रहे, जबकि अन्य गणमान्य अतिथियों में संस्था संरक्षक मंडल के राजेन्द्र राय, एस•के• मिश्र, भेल हरिद्वार के पूर्व महाप्रबन्धक शिवाजी व विनोद कुमार राय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कवि तथा ‘परिक्रमा साहित्यिक संस्था’ के सचिव शशि रंजन ‘समदर्शी’ ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement