Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे, जानिए क्या है कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 4 मई को खुलेंगे। मंदिर के कपाट खुलने के लिए सुबह 6 बजे का शुभ मुहूर्त निकला है। रविवार को वसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।


राजदरबार में पूजा-अर्चना के बाद तय हुई तिथि
नरेंद्रनगर में राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में गणेश, पंचांग और चौकी पूजन किया। इसके बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि तय की गई।
22 अप्रैल से शुरू होगी गाडू घड़ा यात्रा
भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक के लिए सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों के तेल की पिराई करेंगी। इसके बाद राजमहल से गाडू घड़ा कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी।
4 मई को खुलेंगे कपाट
ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांव और पांडुकेश्वर होते हुए गाडू घड़ा यात्रा 3 मई को बदरीनाथ पहुंचेगी, जहां 4 मई को तिलों के तेल से भगवान बदरीविशाल का महाभिषेक करने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी, राजकुमारी श्रीजा, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, डिमरी धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधि आशुतोष डिमरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू
कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल और प्रियंका गांधी होंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की लिस्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement