Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल जिले में 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, 19 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 19 जुलाई की दोपहर 1 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जनपद में 20 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जनपद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

जनपद में हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर सख्ती: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को नैनीताल जनपद क्षेत्रांतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षिक संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में शुरू हुई बारिश, बर्फ़बारी की बनी संभावना

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देखे आदेश

Select Language

Advertisement