Connect with us

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 16 अगस्त को हल्द्वानी दौरा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को हल्द्वानी दौर पर रहेंगे। नंधौरगढ़ पैलेस में कुमाऊं मंडल के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक।

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल जिले के हल्द्वानी (गोलापार) दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा संगठनात्मक बैठकों, क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 16 अगस्त की सुबह 08:40 बजे देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय से कार द्वारा जी०टी०सी० हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 08:55 बजे हैलीकॉप्टर से नैनीताल जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और 09:55 बजे रा०इ०का० लाखनमण्डी, चोरगलिया हैलीपैड पहुँचेंगे।
लाखनमण्डी हैलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10:10 बजे नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार पहुँचेंगे। यहाँ वे कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्षों और मण्डल अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
दोपहर के सत्र में मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा बैठकें करेंगे। 03:00 बजे से 04:30 बजे तक वे अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों के साथ चर्चा करेंगे, जबकि शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद और विधायकों के साथ बैठक आयोजित होगी।

Select Language

Advertisement