Connect with us

देहरादून

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के सुभाषनगर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को खुद फोन किया और फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। सुभाषनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 26 वर्षीय पत्नी काजल की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की जानकारी दी और फिर अपना मोबाइल बंद कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन थाना पुलिस हरकत में आई और सुभाषनगर स्थित ईदगाह रोड पर एक खाली प्लॉट में बने कमरे से काजल का रक्तरंजित शव बरामद किया। एसपी सिटी शेखर सुयाल के अनुसार, मृतका का पति धीरज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है। दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था और अदालत में तलाक का मुकदमा भी लंबित था। सोमवार सुबह आरोपी ने काजल के सिर और पेट में दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतका के भाई अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरज के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Select Language

Advertisement