Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गौलापार में टैंक में गिरा मासूम, मां ढूंढती रही और शव देख मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खेलते खेलते घर के पीछे बने टैंक में गिरा चार वर्षीय मासूम, बरेली का रहने वाला है मासूम का परिवार
हल्द्वानी।
शहर में घर के पीछे बने भूमिगत टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर गौलापार के देवलाडांठ खेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहता है। उसके सास-ससुर यहां खेत में बटाई का काम करते हैं। नरवीर खेत के काम के साथ ही मजदूरी करता है। शनिवार को उसके सास-ससुर गांव गए थे। पत्नी की तबीयत ठीक न होने की वजह से वह सो रही थी। इसी बीच नरवीर का चार वर्षीय बेटा आयुष खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया और टैंक में जा गिरा।
कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची तो आयुष का शव पानी में दिखा। शोर-शराबा सुनकर परिजन एकत्र हुए और टैंक से बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। आयुष तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मैकेनिक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला, भीड़ ने पीटा, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Select Language

Advertisement