Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हाईवे का संयुक्त निरीक्षण: तीनपानी से गोरापड़ाव तक बनेगा अंडरपास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए तीनपानी से गोरापड़ाव हाईवे का संयुक्त निरीक्षण। रॉन्ग साइड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए बनेगा अंडरपास।

हल्द्वानी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के विशेष निर्देशों पर तीनपानी से लेकर गोरापड़ाव तक हाईवे का एक संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का बारीकी से जायजा लिया।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आरटीओ (प्रवर्तन), एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों को समझा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों का मुख्य फोकस उन स्थानों पर था जहाँ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इस व्यस्त मार्ग पर पिछले कुछ समय में कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में भी हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर कई अवैध कट बंद किए गए थे और कुछ नए कट खोले गए थे, लेकिन अब प्रशासन इसके स्थायी समाधान के लिए बड़े और प्रभावी कदम उठाने की तैयारी में है।
अधिकारियों के मुताबिक, हल्द्वानी की ओर से रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से आने वाले वाहनों के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अब हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस अंडरपास के निर्माण के लिए एनएचएआई की तकनीकी टीम जल्द ही स्थलीय सर्वे करेगी, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement