Connect with us

हरिद्वार

मंगलौर में सनसनीखेज वारदात, दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंगलौर में पुरकाजी निवासी सौरभ की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। दावत के बहाने बुलाकर घात लगाए बैठे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी।

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को दावत के बहाने बुलाकर तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह वारदात 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरकाजी निवासी सुमित ने सौरभ नाम के युवक को फोन कर दावत के बहाने बुलाया था। सौरभ अपने दो दोस्तों डिंपल और आशीष के साथ सुमित की मोटरसाइकिल पर बैठकर निकला था। ये सभी लोग नहर किनारे स्थित राजा ईंट भट्टे के पीछे पहुँचे। वहाँ पहले से ही तीन अन्य युवक अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न मोटरसाइकिल पर घात लगाए बैठे थे।
आरोपियों ने आते ही सौरभ को घेर लिया और प्रद्युम्न ने सीधे सौरभ पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल सौरभ को तुरंत पुरकाजी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतक सौरभ के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता राजेंद्र निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जाट की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement