Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के जंगल में आपस में भिड़े दो बाघ: खूनी संघर्ष में दोनों की मौत, इलाके में सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गुमाल गांव के पास दो नर बाघों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में आपसी वर्चस्व की जंग में मौत की आशंका। वन विभाग जांच में जुटा।

हल्द्वानी। वन प्रभाग अंतर्गत छकाता रेंज से लगे गुमाल गांव के जंगल में रविवार सुबह दो नर बाघों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग की टीम और डॉक्टरों का दल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों बाघों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
वन विभाग की शुरुआती जांच में दोनों बाघों की मौत की वजह आपसी संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) मानी जा रही है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों बाघों के शव एक-दूसरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर मिले। इनमें से एक बाघ की उम्र 3 से 4 वर्ष और दूसरे की 4 से 5 वर्ष के आसपास आंकी गई है।
घटनास्थल पर दोनों बाघों के पगमार्क, खून और बाल बिखरे मिले हैं। संघर्ष में एक बाघ के गर्दन की नस और दूसरे के बाएं पैर की जांघ की नस बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि शनिवार देर रात तक जंगल से बाघों के आपस में गुर्राने और भयानक लड़ाई की आवाजें आ रही थीं।
डीएफओ के मुताबिक दोनों बाघों के सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका से इनकार किया गया है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। जांच टीम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती, डॉ. हिमांशु पांगती और वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट प्रशांत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्वर्गीय बलूटिया मेमोरियल टूर्नामेंट में डीके स्पोर्ट्स एकेडमी की 649 रनों से ऐतिहासिक जीत

Select Language

Advertisement