Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाद के बाद पत्नी ने पति को मारा चाकू, अस्पताल में मांगी माफी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी की नैनीताल रोड स्थित कॉलोनी में दंपती के बीच विवाद। गुस्से में पत्नी ने पति को चाकू मारा, फिर खुद कार से अस्पताल ले जाकर मांगी माफी।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी से पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामे की खबर सामने आई है। रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने अपने ही पति की जांघ पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि, पति को खून से लथपथ देखकर पत्नी का गुस्सा शांत हुआ और वह तुरंत घरेलू सहायिका की मदद से उसे अस्पताल ले गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम-विवाह किया था। पत्नी हल्द्वानी की मूल निवासी है, जिसके चलते दोनों यहीं नैनीताल रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। इसी विवाद के दौरान आवेश में आकर पत्नी ने रसोई में रखा चाकू पति पर चला दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पति के जमीन पर गिरते ही पत्नी घबरा गई और उसने बिना देर किए घर की सहायिका को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद खुद कार निकालकर पति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान जब दोनों का गुस्सा शांत हुआ, तो उन्होंने आपस में बातचीत की और पत्नी ने अपने किए पर अफसोस जताते हुए पति से माफी भी मांग ली।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो दंपती ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। दंपती ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्वास और मुआवजे को लेकर तीखी बहस, अब 19 मार्च को सुनवाई

Select Language

Advertisement