Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली के नंदानगर में सनसनी: मेला मंच से फांसी के फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली जिले के नंदानगर स्थित रामणी गांव में 11वीं और 12वीं के दो छात्र-छात्राओं के शव लटके मिले। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

गोपेश्वर (चमोली): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। विकासखण्ड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह दो विद्यार्थियों के शव संदिग्धावस्था में लटके मिले। मृतकों में एक छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। दोनों के शव गांव के मेला मैदान मंच की रेलिंग पर फांसी के फंदे से लटके मिले। सुबह-सुबह इस घटना का पता चलते ही पूरे रामणी गांव में सनसनी फैल गई।


ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें मेला मैदान के पास लोगों की आवाजाही दिखी। मौके पर पहुंचने पर मंच की रेलिंग से दोनों शव लटके हुए पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पाया कि यह स्थान दोनों मृतकों के घरों से केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
मृतकों की पहचान गांव के ही रहने वाले सुनील और रिया के रूप में हुई है। सुनील कक्षा 12 का छात्र था और उसके पिता का नाम कुंवर राम है। वहीं रिया कक्षा 11 में पढ़ती थी और उसके पिता का नाम पदम राम है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और रोज साथ में स्कूल आते-जाते थे।
ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने घटना की तुरंत जानकारी नंदानगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप-निरीक्षक (SI) मनोज भट्ट ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement