Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले: 14 अधिकारियों की नई तैनाती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक के खाली पदों को भरने के लिए 14 अधिकारियों का तबादला किया है। जानिए किसे किस जिले में मिली जिम्मेदारी।

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर नई तैनातियां की गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। इसके अलावा पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार तथा नदीम अतहर को आइआरबी द्वितीय देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है।
अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 10 नए पुलिस उपाधीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों में फील्ड पोस्टिंग दी गई है। जारी सूची के तहत दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।
कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि युवा और नए प्रशिक्षित अधिकारियों की तैनाती से जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था अधिक त्वरित और प्रभावी होगी।

Select Language

Advertisement