Connect with us

हरिद्वार

राहुल गांधी से घबरा गई भाजपा सरकार: रवि बहादुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोक सभा से राहुल गांधी की सदस्या समाप्त करने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। चंद्राचार्य चौक पर विभाष मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी सरकार राहुल गांधी से डर गई। उनके द्वारा सरकार के खिलाफ जो मुद्दे उठाए जा रहे उससे मोदी सरकार घबरा गई। उनकी सदस्यता समाप्ति करना सरकार की हताशा दर्शा रही। ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि देश में हिटलर शाही चल रही जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर सरकार क्या जताना चाहती है। कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री डा संजय पालीवाल, राजबीर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नितिन तेश्वर, तुषार कपिल, शुभम जोशी, निखिल सौदाई, महरूफ सलमानी, सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, विमला पांडे, मुरली मनोहर, दिनेश पुंडीर, एजाज अली, तरुण व्यास, दीपक कोरी, बृजमोहन बड़थ्वाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement