Connect with us

नैनीताल

भीमताल में युगल ने नाव में बैठकर खाया जहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवती हुई बेहोश, युवक के मुंह से निकला झाग, दोनों हल्द्वानी में भर्ती
भीमताल। भीमताल के नाव की सवारी करते वक्त एक युवक और युवती के जहर खाने का मामला सामने आया है। युवक-युवती की हालत बिगड़ने पर मुंह से झाग निकलता देख बोट संचालक के होश उड़ गए। युवती वहीं बेहोश हो गई। आनन फानन में उन्हें किनारे पर लाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से जब दोनों को अस्पाल पहुंचाया तो डॉक्टर ने बताया कि इन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
दोनों की पहचान विकासखंड धारी के एक गांव के निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों ने संभवत: विषाक्त पदार्थ खाया होगा। जांच चल रही है।

Select Language

Advertisement