Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर तीन छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। थाना रायवाला अंतर्गत साहबनगर बोक्सा बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाला शिक्षक कई दिनों से स्कूल की तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। पहले तो छात्राओं ने शिक्षक के डर से किसी को यह बात नहीं बताई मगर जब हरकतें बढ़ती गयी तो उन्होंने विद्यालय की एक शिक्षिका व अभिभावकों को बता दी।
छात्राओं के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।
तीनों बच्चियों की उम्र करीब 11 वर्ष की है। स्वजनों की ओर से पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि शिक्षक भोजनावकाश के समय पर बच्चों को ऊपर के कमरे में रोक लेता और गंदी हरकतें व शारीरिक शोषण करता। वह उनको मोबाइल पर गंदे वीडियो और चित्र भी दिखाता था। वहीं मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जिस शिक्षक पर आरोप लगे हैं वह गत सोमवार से अवकाश पर हैं। ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल व अन्य प्रतिनिधियों ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement