Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

आंदोलन का असर, अवमुक्त हुई धनराशि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा।गर-गूठ,भनार-बतालेश्वर से बेस चिकित्सालय को मिलाने वाली सड़क का डामरीकरण तथा सुधारीकरण का शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसकीधनराशि भी और मुक्त कर दी गई है। इस धनराशि को अवमुक्त हुए काफी समय हो चुका है लेकिन विभाग के द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है और न ही इस दिशा में सक्रिय प्रयास किया जा रहे हैं। संघर्ष समिति ने कहा कि लगभग 10-15 ग्रामीण क्षेत्र के निवासी इस सड़क से जुड़े हुए है 2012 में निर्मित यह सड़क जो वर्तमान में जिला अधिकारी के कार्यालय के नाक के नीचे स्थित है शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण बद से बदतर स्थिति में पहुच चुकी है अत्यंत खुर्द-बुर्द हो चुकी सड़क के कारण लोग एक ओर जमीन बेच कर यहा से पलायन को मजबूर हो रहे है वही  दूसरी ओर नगर का विस्तारीकरण जिसके लिए यह इलाका अत्यंत उपयुक्त है पर भी कुठाराघात हो रहा है,जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बकरी चराने गई नाबालिग से भाजपा नेता ने किया दुष्कर्म


इस सड़क के सुधारीकरण के लिए बनी गर-गूठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा  कि यदि 27 जानवरी तक उक्त  सड़क में सोलिग-डामर नही हुआ तो एक बडा आन्दोलन संघर्ष समिति के नेतत्व में किया जाएगा।जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन सहित लो0नी0वी0 प्रांतीय खण्ड की होगी।
ज्ञापन देने वालो में समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, रूप सिंह, प्रकाश बिष्ट, जसपाल सिंह नेगी, पंकज कुमार, विकास कुमार, पान सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, योगेश कनवाल, जीवन सिंह बिष्ट, अभिषेक बिष्ट समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement