Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में मचा हड़कंप, तमंचा दिखाकर छात्र नेता को दी जान से मारने की धमकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान तमंचा लहराने का मामला। छात्र नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

हल्द्वानी। प्रसिद्ध एमबीपीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्र खुलेआम देसी तमंचा लेकर पहुंच गया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार के अनुसार, आरोपी छात्र प्रचार के दौरान उनके पास आया और तमंचा दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उन पर नामांकन वापस लेने और समर्थकों को प्रचार बंद करने के लिए दबाव भी बनाया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्र नेता वशिष्ठ कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आ गया है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके।

Select Language

Advertisement