Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में श्री गणेश महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी, 14 सितंबर से सजेंगे कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के प्राचीन श्री राम मंदिर रामलीला मोहल्ला में 14 से 18 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। जानिए पूरे कार्यक्रमों का विवरण।

हल्द्वानी। प्राचीन श्री राम मंदिर रामलीला मोहल्ला में श्री गणेश महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित यह महोत्सव 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि 14 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना होगी। उसी दिन शाम 7 बजे भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को शाम 7 बजे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 16 सितंबर को शाम 7 बजे राधावास ग्रुप द्वारा भक्तिमय भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समिति द्वारा सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का संदेश भी दिया जा रहा है। अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता और मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने जानकारी दी कि 16 सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से युवाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी।
समिति के पदाधिकारियों शिव कपूर और अमित आशवानी के अनुसार, इस वर्ष महोत्सव का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच देना है। पांच दिवसीय इस उत्सव का समापन 18 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भव्य मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ होगा। आयोजन बैठक में संरक्षक प्रदीप बिष्ट सहित समिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्वास और मुआवजे को लेकर तीखी बहस, अब 19 मार्च को सुनवाई

Select Language

Advertisement