Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

चोरी की पांच बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर(उधमसिंहनगर)-पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। हाल ही में बाइक चोरी की दो घटनाओं की छानबीन के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का अवलोकन किया गया। मुखबिर की सूचना पर महतोष तिराहे से आगे भाखड़ा पुल के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए मोटर साईकिल संख्या यू के 18के 4128 को रोका और कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल चन्द्रा पुत्र रामअवतार निवासी मजराशीला थाना गदरपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर राहुल ने बताया कि उसने यह बाइक अपने साथी शानू पुत्र मो. अली निवासी ग्राम डौंगपुरी गदरपुर के साथ मिलकर कुछ दिन पहले महतोष ईट भट्टा के पास से चुराई थी। पूछताछ में राहुल ने कबूल किया कि इससे पूर्व भी उसने दोस्त शानू के साथ मिलकर गदरपुर, रूद्रपुर तथा स्वार आदि स्थानों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की थी। इन्ही चुराई मोटरसाइकिलों मे से चार मोटरसाईकिलें एन0डी0आर0एफ0 कैम्प के सामने खाली प्लाटो की झाडियों में छुपाई हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके से चार बाइकें बरामद कर ली। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, महेश चन्द्र,कांस्टेबल गोरख नाथ,कैलाश मनराल, प्रकाश टम्टा आदि थे

यह भी पढ़ें 👉  नगर निकाय के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी, देहरादून अनारक्षित तो हल्द्वानी ओबीसी के लिए आरक्षित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement