Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

सुप्रसिद्ध माँ नन्दा देवी महोत्सव के लिए तड़के सवेरे ब्रह्म मूर्त में माँ नयना देवी मंदिर परिसर में माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई

Published

on

आज से, देश दुनिया से दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के लिए माँ की प्रतिमा को खोल दिया गया

कमल जगती

नैनीताल- नैनीताल में आज ब्रह्म मूरत में माँ नंदा देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 121वें नन्दा देवी महोत्सव की शुरुवात हो गई है। बीती 20 तारीख से शुरू हुआ ये महात्सव 27 को माँ की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही सम्पन्न हो जाएगा।

आगामी 27 सितम्बर को नैनीझील में विसर्जित करने के लिए लाखों लोग एकत्रित होंगे

नैनीताल में आस्था का केंद्र प्रतिष्ठित माँ नंदा सुनंदा महोत्सव बीती 20 तारीख को एक टोली के कदली वृक्ष लेने के लिए रवाना होने के साथ शुरू हो गया। राम सेवा सभा द्वारा आयोजित इस महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर आयुक्त दीपक रावत ने भक्तों को माँ की प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लाने के लिए विदा किया। भक्त 21 सितंबर को वृक्ष लेकर लौटे जिसके बाद उनका धूमधाम से स्वागत किया गया। शुक्रवार 22 तारीख को माँ की प्रतिमा का निर्माण हुआ और शनिवार 23 की तड़के सवेरे ब्रह्म मूर्त में माँ नयना देवी मंदिर परिसर में माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ विराजमान हो गई। आज से, देश दुनिया से दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के लिए माँ की प्रतिमा को खोल दिया गया है। पूर्णतः ईको फ्रेंडली तरीके से बनाए गई प्रतिमा को आगामी 27 की सवेरे तक दर्शनों के लिए रखा जाता है। इसके बाद लगभग 12 बजे माँ को नगर भ्रमण के बाद नैनीझील में विसर्जित करने के लिए लाखों लोग एकत्रित होते हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860