Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव की पूजा अर्चना के बाद विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रक्तदान महादान में 125 से ज्यादा लोगों के पुण्य प्राप्त किया, आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का अभार जताया

हल्द्वानी- गणेश महोत्सव के दौरान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान संयोजक नन्द किशोर लाल जायसवाल व अमित अशवनी ने सुशीला तिवारी व बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ व रक्तदाताओं का अभार जताया।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पारस बिष्ट, डा.पंकज वर्मा रामरूप गुप्ता सौरभ भट्ट हिमांशु मिश्रा दिनेश अग्रवाल दीपू अशोक सिन्धी करन असवानी योगिता बनोँला अनिल अग्रवाल पदम् पाल राजू जायसवाल अमित जोशी सन्नी कपूर समेत 125 से ज्यादा लोगों उपस्थित थे।
गणेश महोत्सव में शाम को धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रमों के साथ डांडिया डांडिया डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 15 डांडिया कपल ग्रुप ने हिस्सा लिया। डांडिया कपल डांस में 50 जोड़े शामिल हुये। डांडिया कपल ड्रेस में 30 जोड़े ने प्रयोगिता में हिस्सा लिया। जज की भूमिका सुजाता माहेश्वरी व मीनू अग्रवाल बिष्ट ने निभाई। प्रथम व द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले कपालों ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि मेयर जोगेन्द्र रौतेला, विधायक सुमित ह्रदेश, पूर्व राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, अजय राजौर, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement