Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में मडुवा बताकर कट्टों में गांजा भरकर ल रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ढिकुली के पास चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद
रामनगर। कोतवाली और एसओजी टीम ने शनिवार को ढिकुली के पास एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। आरोपी कट्टों में मडुवा बताकर भागना चाह रहे थे। पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
एसओजी प्रभारी अनीस अहमद व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को ढिकुली में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल रॉर रिजॉर्ट के पास गर्जिया से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका। इस पर चालक और एक अन्य व्यक्ति ने कार में मडुवे से भरे कट्टे होना बताया। तलाशी में उसमें 56.790 किलो गांजा मिला। इस पर पुलिस ने कार सवार हरजाप सिंह उर्फ जेपी पुत्र नसीब सिंह निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर और ईश्वर सिंह (30 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी सीलीतल्ली, थलीसैंण, पौड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया। वहीं आरोपी नशे की सामग्री युवाओं को बेचकर उनका भविष्य अंधकारमय बना रहे हैं। युवा पीढ़ी के नशे का शिकार बनने से परिवार वाले भी परेशान हो रहे हैं।

Select Language

Advertisement