Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की चेतावनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि संयुक्त सचिव/डयूटी ऑफिसर, राज्य आपातकालीन परिचालन, केन्द्र उत्तराखण्ड देहरादून ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनॉंक 02 जुलाई, से दिनॉंक 04 जुलाई, 2024 को जनपद अल्मोड़ा के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को मौसम के दृष्टिगत संवेदनशील एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त के दृष्टिगत जनपद में अपने अधीन समस्त ईकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्योें के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्ध हुए मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874, 237875 एवं मोबाईल नम्बर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement