Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

आज और कल कुमाऊँ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।
शनिवार और रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement