Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस की अभिरक्षा में एलएलबी के छात्र की मौत, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अयोध्या। उत्तराखंड पुलिस की अभिरक्षा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भास्कर पांडेय सिद्धार्थनगर जिले के मधुबनी बड़ेपुर का निवासी था। उत्तराखंड में उसके विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। घटना शुक्रवार देर रात की है। गोंडा से गिरफ्तार करने के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर पुलिस टीम उसे लेकर अयोध्या जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन उसका निधन हो चुका था।
युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के स्वजन ने पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के ससुर दिग्विजयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि भास्कर कुछ माह पूर्व रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी के अभिलेखों में कुछ त्रुटि मिली थी, उसमें कंपनी के अधिकारियों ने भास्कर को आरोपित बताया था। इसी मामले में ऊधमसिंह नगर जिले की रुद्रपुर पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की थी।
भास्कर ने न्यायालय की शरण ली तो पुलिस ने भास्कर को दोष रहित बताते हुए रिपोर्ट न्यायालय में दी थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन उसके दो मोबाइल फोन और लैपटाप पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, जिसे काफी प्रयास के बाद वापस किया गया। भास्कर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित एक कालेज में परीक्षा देने आया था, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement