Connect with us

उत्तराखण्ड

गर्मी है कि जाने का नाम नहीं ले रही, सितम्बर में गर्मी का 49 साल का रिकार्ड टूटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। इस साल चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। सोमवार को तो धरती ऐसी तपी कि 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हाल सिर्फ देहरादून का नहीं बल्कि प्रदेश भर का है। इससे पहले साल 1974 की चार सितंबर को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।
सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इतना इजाफा हुआ है। वहीं, आज (मंगलवार) के तापमान की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। रही बात मानसून की विदाई का तो सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement