Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उपपा ने अनीता गिरी गोस्वामी को समर्थन दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चौखुटिया अल्मोड़ा। नगर पंचायत चौखुटिया के चुनाव में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने निर्दलीय संघर्षशील उम्मीदवार अनीता गिरी गोस्वामी को समर्थन देने का फैसला किया है। आज चौखुटिया पहुंचे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष और पार्टी के जिला महासचिव प्रकाश जोशी व राष्ट्र नीति संगठन के एडवोकेट विनोद जोशी के साथ अनीता गिरी गोस्वामी से हुए विचार विमर्श के बाद उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अनीता गिरी एक संघर्षशील, दृढ़ निश्चयी महिला हैं और वे चौखुटिया की पहली नगर पंचायत का नेतृत्व करने में सक्षम होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालय की समस्याओं को लेकर विधायक से मिले अभिभावक, विधायक ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने उत्तराखंड की अवधारणा के साथ छल किया है और प्रदेश के लगभग 100 नगर निकायों की दुर्दशा के लिए भी वे ही जिम्मेदार हैं, ऐसी स्थिति में उपपा के मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अनीता को उनके चुनाव चिन्ह बस पर अपना मत देकर बहुमतों से विजयी बनाएं और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और सारी उत्तराखंडी शक्तियां मिलकर चौखुटिया को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने का संकल्प लेते हैं और ये सुनिश्चित करेंगे कि पहले नगर निकाय में पारदर्शी, जन भागीदारी और भ्रष्टाचार मुक्त विकास की आधारशिला रखी जा सके।

Select Language

Advertisement