Connect with us

देहरादून

देहरादून जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर, भाजपा को उसकी ‘पिच’ पर मात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव के दौरान गुरुवार को सियासी उठापटक अपने चरम पर रही। देहरादून में कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जीत लिए। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 18 वोट हासिल कर कांग्रेस की स्थिति और मजबूत कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक निलंबित

कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को भाजपा की “मनमानी, सत्ता के दुरुपयोग और आरक्षण में हेराफेरी” के खिलाफ जनमत करार दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की रणनीतिक अगुवाई में कांग्रेस ने भाजपा को उसी की पिच पर मात दी। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण में की गई मनमानी के बावजूद यह जीत जनता की भावनाओं की विजय है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसवानी ने कहा कि देहरादून जैसी अहम सीट, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय था, वहां कांग्रेस की जीत डबल इंजन सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश है। उनके अनुसार, यह परिणाम भाजपा के पतन की शुरुआत है और कांग्रेस के लिए राज्य में नई राजनीतिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इस सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर गया है, जो आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement