Connect with us

हल्द्वानी

पिथौरागढ़ से आ रहे हेलीकॉप्टर की काठगोदाम में इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी लौट रहे हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण काठगोदाम इंटर कॉलेज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान।

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी लौट रहे एक निजी हेलीकॉप्टर की खराब मौसम और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आसमान में मूसलाधार बारिश और घने कोहरे के बीच चॉपर के फंसने से उसमें सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, चॉपर शनिवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित निर्धारित हेलीपैड से सवारियां लेकर पहाड़ की ओर गया था। पिथौरागढ़ में सवारियों को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर दो अन्य यात्रियों को लेकर वापस हल्द्वानी लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और विजिबिलिटी (दृश्यता) लगभग शून्य हो गई, जिससे पायलट के लिए निर्धारित हेलीपैड तक पहुँचना असंभव हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के बीच चॉपर काफी देर तक काठगोदाम क्षेत्र में लोगों के घरों की छतों के ऊपर मंडराता रहा। इस नजारे को देखकर स्थानीय निवासियों में भी भारी दहशत का माहौल बन गया। पायलट ने विषम परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखा और सुरक्षित स्थान पर उतरने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही काठगोदाम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चॉपर को सुरक्षित उतार लिया गया।
आकस्मिक लैंडिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। चॉपर में सवार दोनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर निजी वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि खराब मौसम के चलते यह आपातकालीन कदम उठाना पड़ा। राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर और उसमें सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement