Connect with us

देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा के जीवन से हुए अभिभूत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेंट्रियो मॉल में नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी और संतों की सेवा भावना की सराहना की।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल में प्रसिद्ध संत श्री नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस विशेष अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक प्रदीप बत्रा सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने नीम करौली बाबा की भक्ति, करुणा और मानव सेवा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
फिल्म की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने हमेशा समाज को सत्य, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन इसी महान परंपरा का एक अनुपम और प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा का संदेश आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को नई सकारात्मक दिशा देने की सामर्थ्य रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड महान संतों की तपोभूमि रही है और नीम करौली बाबा का कैंची धाम आज पूरी दुनिया में श्रद्धा का केंद्र बन चुका है। ऐसी फिल्में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने निर्माताओं के इस रचनात्मक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में समाज में मानवीय मूल्यों और सेवा भाव को बढ़ावा देती हैं।
उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसमें शोभिनव सतैया ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी भाषा में प्रदर्शित की गई थी। दर्शकों और श्रद्धालुओं के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement