Connect with us

हरिद्वार

खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर युवती से की थी सगाई, शादी से पहले खुली पोल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मिस्त्री बना नकली सीबीआई का डीसीपी, हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।
अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। बताया जा रहा है आरोपी मिस्त्री है।
*बरामद सामग्री-*
1- फोटो IPS ड्रेस में – 02
2- डीसीपी की फर्जी आईडी – 08

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में छात्र कटवाकर नहीं गया बाल, टीचर ने डंडों से पिटाई कर निकाल दी खाल, इस स्कूल का है मामला...

Select Language

Advertisement