Connect with us

हरिद्वार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हरिद्वार पहुंचे 306 हिन्दू श्रद्धालु, गंगा स्नान कर मंदिरों के करेंगे दर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शदाणी दरबार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। हरिद्वार शदाणी दरबार के सप्तम पीठाधीश्वर संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर आयोजित किए जा रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 306 हिन्दू श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को हरिद्वार पहुंचा। पाकिस्तान से पहुंचे हिंदू श्रद्धालुओं का शदाणी दरबार और अखिल भारतीय सनानत परिषद की ओर से पटका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर स्थित शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर डा.संत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि पाकिस्तान से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था शदाणी दरबार आता है। पाकिस्तान में स्थित सिंध क्षेत्र में करीब 310 साल पहले 1708 में शदाणी दरवार की स्थापना की गई थी। प्रतिवर्ष अप्रैल में पाक से श्रद्धालुओं का जत्था भारत भ्रमण के लिए आता है। कई बार साल में दो बार भी पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु भारत की यात्रा करने आते हैं। श्रद्धालु पाकिस्तान से सिंधु नदी का जल लेकर भारत आते हैं और यहां गंगाजल में सिंधु नदी के जल को मिलाकर दोनों नदियों का मेल कराते हैं। अपनी संस्कृति को जीवंत रखने केलिए यह कार्य वर्ष 1976 में हुए इंडो पाक समझौते के बाद से चल रहा है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा और अविक्षित रमन ने कहा कि शदाणी दरबार पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को भारत भ्रमण कराकर सिंधु को गंगा व गंगा को सिंधु में मिलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सभी को अपनी और आकर्षित करती है। शदाणी दरबार भारत और पाक के बीच अध्यात्मिक यात्रा के सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। स्वागत करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा, अविक्षित रमन, महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, सचिव सतीश वन, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, वासु सिंह आदि शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement