Connect with us

नई दिल्ली

सिडकुल थाना प्रभारी बने तनवार, डकैती कांड में हटाए गए उनियाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रानीपुर के प्रभारी थे अब तक तनवार, रानीपुर भेजे गए एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट
हरिद्वार। रात्रि थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत एक एल्मुनियम फैक्ट्री (जो पहले लेलोड नाम से थी) में 8-10 बदमाशों के फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना के बाद नए थाना प्रभारी रमेश तनवार को बनाया गया है। तनवार अभी तक रानीपुर थाना प्रभारी थे। सिडकुल डकैती के बाद वहां के थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल को लाइन भेजे जाने के बाद ये फेरबदल किया गया है। रानीपुर के नए प्रभारी अब नरेंद्र बिष्ट होंगे, जो अभी तक एसओजी के प्रभारी थे। एसओजी प्रभारी का पद फिलहाल अभी खाली है।

Select Language

Advertisement