Connect with us

नई दिल्ली

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 69 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर और यूथ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर हर महीने 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स
असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर34
यूथ ऑफिसर7
असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट (इंटेलिजेंस)4
असिस्टेंट ओरे ड्रेसिंग ऑफिसर22
रीजनल डायरेक्टर1
असिस्टेंट कमिश्नर1
एप्लिकेशन फीस >>> इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभियान के लिए उम्मीदवार को 25 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्या दुआओं का होगा असर या जैसी भी होगी बेलसर

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैसी ये तकदीर लिखी है

सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। One-time registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल तैयार करें। पोस्ट के लिए अप्लाई करें और अपनी डिटेल्स फिल करें।मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।

Select Language

Advertisement