Connect with us

उत्तराखण्ड

हनीमून पर दूल्हे को बेहोश कर फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति को होश आया तो नगदी-जेवर भी गायब मिला, अब पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
देहरादून। सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने वाली दुल्हन हनीमून पर ही पति को बेहोश कर फरार हो गई। नगदी और जेवर भी लेकर चली गई। पति को जब होश आया तो उसने पत्नी की तलाश की। सीसीटीवी में दुल्हन अपना ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाई दी। पति ने जब पत्नी के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पत्नी ने पहले ही किसी से लव मैरिज कर रखी थी। पति बेचारा अब न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हारकर उसने कोर्ट की शरण ली है ताकि उसको न्याय मिल सके। अब दुल्हन की ओर से दूल्हे पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले युवक सत्यम की शादी नवंबर माह में आगरा कैंट की युवती से हुई थीं। सत्यम के अनुसार वह पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए उत्तराखंड आया। ऋषिकेश पहुंचे तो वहां बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में कमरा लिया। पत्नी ने उसको चाय पिलाई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। उसके कुछ देर बाद ही पत्नी सारा सामान और पैसा ट्रॉली बैग मैं लेकर होटल से रवाना हो गई और बस में बैठ कर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्राह्मण समाज के पंडित विशाल शर्मा बने उत्तराखंड ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश संयोजक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement