Connect with us

उत्तराखण्ड

धारचूला में एसबीआई के बैंक मैनेजर को पेट्रोल डालकर आग लगाई, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मैनेजर और गार्ड के बीच हुआ विवाद, आरोपी गार्ड को हिरासत में लिया

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देहरादून निवासी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर को आपसी विवाद के बाद बैंक गार्ड ने तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद किसी तरह आस-पास खड़े लोगों ने आग बुझाई व उसे अस्पताल ले गए। शनिवार को 10:30 बजे के करीब बैंक गार्ड व बैंक मैनेजर के बीच हुए विवाद से अफरा- तफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि, बैंक गार्ड ने पेट्रोल डालकर मैनेजर को आग लगा दी। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई व मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।

Select Language

Advertisement