Connect with us

नई दिल्ली

शादी के दिन दुल्हन की दूल्हे ने इसलिए कर दी हत्या, पुलिस ने पकड़ा तो किया खुलासा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने बुलाया, दुपट्टे से गला घोंटकर शव जंगल में छिपाया

लखनऊ। दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन की हत्या कर दी। ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने बुलाया और पिकनिक स्पॉट के जंगल में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव वहीं छिपा दिया। दुल्हन के गायब होने पर घरवालों ने महानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल की छानबीन की। लड़की के गायब होने के दिन आखिरी कॉल उसी दूल्हे के साथ निकली। लोकेशन कुकरैल के आस-पास की मिलने के बाद शक हुआ। पुलिस ने लड़के को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
लड़के ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन फिर अपने ही बयानों में फंसता चला गया। बाद में हत्या का कबूलनामा भी दिया। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि 3 साल से हम रिलेशन में थे लेकिन शादी नहीं करना चाहता था। वो लगातार मुझ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। आखिरकार मैं शादी के लिए तैयार हो गया। लेकिन मेरे परिवार के लोग तैयार नहीं थे। मेरी शादी में आने से पापा-मम्मी और रिश्तेदारों ने मना कर दिया था। मेरी बहुत बेइज्जती भी की। परिवार वालों ने यहां तक कह दिया कि मुझसे रिश्ता खत्म कर लेंगे। इसके बाद मैंने तय कर लिया कि कोमल को रास्ते से हटाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement