Connect with us

नई दिल्ली

कलयुगी औलाद, अनुकंपा में नौकरी पाने के लिए मार डाला अपना बाप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बेटे ने पैसों के लालच के लिए पिता के अलावा मां और दादी की भी कर दी हत्या, दो दिन तक सैनिटाइजर से शवों को जलाता

एक कलयुगी बेटे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पैसे के लालच में पिता के साथ माँ और दादी की भी हॉकी स्टिक से मारकर कर दी हत्या कर दी। सैनिटाइजर से दो दिन तक शवों को जलाता रहा। परिवारजनों की हत्या के बाद उदित ने उनकी गुमशुदगी की साजिश भी रची। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खौफनाक घटना सामने आई है।
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटका में 24 वर्षीय उदित ने घटना को अंजाम िदया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित उदित ने अपनी विलासिता पूर्ण जीवन शैली, नशाखोरी के लिए निर्ममता से अपने माता-पिता व दादी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को दो दिन रखने के बाद सैनिटाइजर डालकर जलाया। बाद में लकड़ी में डालकर जलाया। जब शव जल गया तब बची अस्थियों को गड्ढा खोदकर घर आंगन में ही गाड़ दिया। इसके बाद साक्ष्य छुपाने और लोगों गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट लिखाई, जिसके बाद हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 12 मई को सुबह 10 बजे उदित ने सिंघोड़ा थाना आकर सूचना दी कि उनके पिता प्रभात भोई (53) आठ मई को सुबह उपचार कराने के लिए रायपुर जाने की बात कहकर माता झरना भोई (47) एवं दादी सुलोचना भोई (75) के साथ घर से निकले हैं, जो आज तक घर वापस नहीं आए हैं। सूचना पर थाना सिंघोड़ा ने ढूंढना प्रारंभ किया। हत्या के बाद भी आरोपी ने पिता के मोबाइल से सकुशल होने का स्वजनों को मैसेज किया। पिता के आनलाइन फोन पेमेंट एप से चार दिन में ही एसी, पलंग, आलमारी, मोबाइल की खरीदी की। उसके इस बर्ताव से वह पुलिस के घेरे में आ गया और ट्रिपल मर्डर मामले का पर्दाफाश हो गया।
बता दें कि पिता प्रभात भोई पैकिन स्कूल में प्रभारी प्राचार्य थे। छोटे बेटा जब घर में जाने लगा तो उसने ताला लगा पाया। फिर वह घर के बाड़ी से दीवार कूदकर घर घुसा तो उसने कुछ जलने का निशान देखा। जला हुआ राख को हटाया तो उसमें मानव हड्डी के टुकड़े पड़े मिले। अमित कुमार पूरे घर को चेक किया तो हाल के दीवार पर खून के छींटे भी मिले। इसे देखकर उसे कुछ अनहोनी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को सब बता दिया, जिसके बाद पुलिस सच तक पहुंच पाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement