Connect with us

नई दिल्ली

करंट लगने से हाथी की मौत, हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की हल्द्वानी रेंज मे हाथी की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग मे हड़कंप मच गया।
सोमवार की रात तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दू ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया। जिसके बाद मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ और रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां अब वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Select Language

Advertisement