Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने एन.सी.सी.यूनिट के कार्यक्रम में प्रतिभा किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- राज्यपाल लैफ्टीनैंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने एन.सी.सी.यूनिट के कार्यक्रम में प्रतिभा कर कहा कि नैनीताल में राष्ट्र स्तर का सेलिंग रेगाटा कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी है।

पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी


नैनीताल के एन.सी.सी.ग्रुप हैडक्वाटर और राष्ट्रीय कैडेट कोर कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में राज्यपाल लैफ्टीनैंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने एन.सी.सी.में कार्यरत लोगों और कैडेटों को सम्मानित किया। उन्होंने सी.ए.ओ.पुष्पा भंडारी, ए.ओ. जी.सी.आर्या, सी.ए.जया कालाकोटी, एस.ए.इसरार बख़्श, सी.ए.गोविंद सिंह मेहरा, जे.ए.गणेश सिंह, एस.एम.आई.कमलेश जोशी, डी.वी.आर.जगदीश चंद्रा, मेज एच.सी.एस.बिष्ट, लेफ्टिनेंट इंद्रजीत कौर, सब लैफ्टीनैंट रितेश साह, हरीश चिनवांन, दिव्यांशी भट्ट, शुभम भट्ट, लक्षिका रावत, प्रियांशी भाकुनी, सचिन जलाल और बादल सिंह को सम्मानित किया गया। कैडेटों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैं भी एन.सी.सी.कैडेट था और अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में कार्यक्रम में आया था, आज आपके साथ पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। यहां की 79 यू.के. बी.एन. एन.सी.सी. को देखकर अपना लगा क्योंकि मैंने भी 79 माउंटेन ब्रिगेड को कमांड किया था। यहां हर कैडेट में एक्सीलेंस देखी और अब लगता है कि भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
गलवांन में आर्मी ने चीन के खिलाफ अभूतपूर्व कार्य किया और भारतीय नेवी इस समय सबसे अच्छा काम कर रही है। एन.सी.सी.अनुशासन सिखाती है।
हैडक्वाटर पहुंचने पर एन.सी.सी.की महिला कैडेटों ने सलामी दी जिसे राज्यपाल ने सराहा। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय फौज में 17.58 प्रतिशत फौजी ऊत्तराखण्ड से आते हैं। 80यू.के. बी.एन. एन.सी.सी.पिथौरागढ़, 77 यू.के. बी.एन. एन.सी.सी.अल्मोड़ा और 5 यू.के. बी.एन. एन.सी.सी.नैनीताल की तरफ से जलपोत शिप, आई.एन.एस.तलवार, एडवांस्ड सी.सी.टी.वी.कैमरा, रोप, हार्नेस, पर्वतारोहण उपकरण, गन्स, टैलिस्कोप आदि का प्रदर्शन किया गया। यहां सभी वाहनियों के कमान अधिकारी मौजूद रहे। कैडेटों ने देशभर के नृत्यों के साथ कुमाउँनी नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसके बाद कुमाउँनी नृत्य पेश किया गया जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर ए.डी.जी.मेज.जर्नल पी.एस.दहिया, ग्रुप कमांडर कोमोडोर बी.आर.सिंह आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement