Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शव यात्रा निकाल पाॅड कार परियोजना के प्रस्तावित रूट का विरोध किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- प्रांतीय उद्योग व्यापार द्वारा अपर रोड़ गुरु गोरखनाथ दलीचा के समीप शव यात्रा निकाल पाॅड कार परियोजना का विरोध किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष डॉ नीरज सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि यह मूक एवं सांकेतिक विरोध हैं, वह पाॅड कार परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि इसके प्रस्तावित रूट का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनहित एवं व्यापारी हित में यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक प्रस्तावित पाॅड कार परियोजना के रूट में बदलाव नहीं किया जाता इसके लिए शीघ्र ही जन जागरण अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान एवं धरने प्रदर्शन जारी रहेगा। शीघ्र ही हर की पौड़ी पर घंटाघर के नीचे व्यापारी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि एक सुनिश्चित प्लानिंग के तहत हरिद्वार के व्यापार एवं व्यापारी को बर्बाद करने की सरकारी योजना चल रही है। पाॅड कार प्रोजेक्ट के साथ-साथ हर की पौड़ी से चंडी देवी रोपवे प्रोजेक्ट की भी योजना पर कार्य चल रहा हैं यात्री अपर रोड़ मोती बाजार बड़ा बाजार विष्णु घाट पोस्ट ऑफिस कि तरफ आएगा ही नहीं। ऊपर से कॉरिडोर परियोजना का जिन्न भी बोतल से बाहर निकल दिया गया हैं। हरिद्वार के व्यापारियों की नींद उड़ा दी गई हैं, हर कोई आने वाले कल को लेकर परेशान हैं। हरिद्वार का अधिकांश व्यापार पहले ही ऋषिकेश भेज दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि वह इसका विरोध सड़क से संसद तक करेंगे एवं इस लड़ाई को नैनीताल उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक तेज प्रकाश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार के सभी व्यापारी संगठनों को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर इस समस्या का सामना करना चाहिए अन्यथा हरिद्वार का व्यापारी और व्यापार एक कहानी बनकर दादी मां के किस्से से बनकर रह जाएगा। कार्यक्रम में हरिराम चौहान,विकास तांत्रिवाल,सूरज कुमार,दिनेश कुकरेजा,मुन्ना कुमार,सुरेश शाह,सतीश चौहान,कल्लू चौहान,गोपाल गोस्वामी, अमन कुमार,अजय रावल,सुनील कुमार ,मोहनलाल गोस्वामी, राजू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement