Connect with us

हरिद्वार

“हर घर आंगन योग” थीम पर 21 जून को मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक, ये रहेगा कॉमन योगा प्रोटोकॉल

हरिद्वार । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में “हर घर आंगन योग” थीम पर दिनांक 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी को बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार वर्मा ने आगामी दिनांक 21 जून को ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर जिला प्रशासन, श्री गंगासभा एवं डीपीएस के संयुक्त तत्वावधान में, हरकी पैड़ी पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ नागरिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का समय सभी स्थलों पर प्रातः काल 07.00-08.00 बजे तक रहेगा व कॉमन योगा प्रोटोकॉल का आयोजन प्रातःकाल 07.15-08.00 बजे के मध्य रहेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जन-प्रतिनिधियों, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, मा0 विधायकगणों आदि को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि योग स्थल पर मा0 मुख्यमंत्री जी के योगाभ्यास कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की सुविधा/लाईव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल हेतु योग प्रशिक्षक की व्यवस्था कर ली गयी है।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर वे साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि योग दिवस के दिन चिकित्सा सुविधा-ओआरएस, चिकित्सक आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जो भी तैयारियां करनी हैं, उसकी तैयारी अभी से करना सुनिश्चित करंे तथा ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आगामी दिनांक 21 जून,2023 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री ब्रजेश तिवारी, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी श्री टी0आर0 मलेठा, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, डीईएसटीओ सुश्री नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement