Connect with us

हरिद्वार

गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर बिखेरी खुशियां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का किया धन्यवाद

हरिद्वारथाना खानपुर आज दिनांक 12-06-2023 को छोटी पत्नी शालिग्राम निवासी गोवर्धनपुर ने थाने में आकर सूचना दी की उनकी पुत्री जाह्नवी उम्र 9 व पुत्र दीपक उम्र 8 वर्ष, गांव में मदारी का खेल देखने के दौरान कहीं खो गए जो अभी तक वापस नहीं आये। जिस पर खानपुर पुलिस द्वरा तत्काल कार्यवाही करते हुए आस पास के क्षेत्रों में ढूंढखोज की व ग्राम रोहाल्की से उपरोक्त दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Select Language

Advertisement