Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने तमंचे संग लक्सर से पकड़ा “डीएम”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी ने कहा, तमंचे पर डिस्को या रंगबाजी सिर्फ फिल्मों में चलती है हरिद्वार में नहीं

तमंचे संग दहशत फैलाना पड़ा महंगा, अवैध तमंचा व 4 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस टीम ने नाम के डीएम को दबोचा

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसएसपी अजय़ सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस टीम द्वारा पड़ताल कर आरोपी युवक शिवम उर्फ़ डीएम को जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया। 
युवक द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाते हुए वीडियो पोस्ट करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
अभियुक्त का विवरण-
शिवम उर्फ़ डीएम पुत्र राजकुमार निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार
बरामदगी
01 अवैध तंमचा मय 04 जिंदा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
1-उ0नि0 मनोज
2-हे0का0 पंचम प्रकाश
3-कानि०अजीत तोमर

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:: रुड़की के बेलड़ा गांव में बवाल, पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो और फोटो

Select Language

Advertisement