Connect with us

हरिद्वार

चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में हरिद्वार पुलिस तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रानीपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रानीपुर पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को सेक्टर 3 भेल निवासी अशोक कुमार ने अज्ञात बाइक सवारों द्वारा उनकी माता के गले से सोने की चेन छीन कर भाग जाने और 16जून को शिवालिक नगर निवासी उर्मिला पत्नी प्रभु दयाल ने दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा उनके गले से सोने की चैन छीन कर भाग जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद घटना के खुलासे को लेकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के कड़े दिशा निर्देशों पर रानीपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने अनेकों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर दो चैन स्नेचरों को थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई 02 चैन के दबोचने में सफलता हासिल की। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सोनू उर्फ अभिनव पुत्र सत्येंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम बलिया थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश और जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र गोविंद राम कस्बा थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों से दो सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, नंदकिशोर ग्वाड़ी, अर्जुन कुमार, कांस्टेबल दीप गॉड, अजय कुमार, विवेक गुसाईं, महेंद्र तोमर, गंभीर तोमर, अर्जुन, सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर, एएसआई सुंदरलाल, कांस्टेबल पदम सिंह, हरवीर सिंह, वसीम, नरेंद्र, त्रिभुवन, उमेश शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की भेंट, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मांगा मार्गदर्शन और सहयोग

Select Language

Advertisement