Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

राम कृष्ण सेवा आश्रम के नए दंत विभाग, जैव रसायन मशीन शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल, सांसद निशंक, जूनापीठाधीश्वर अवधेशानन्द गिरि ने किया उद्घाटन


हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, सांसद डाॅ. रमेश
पोखरियाल निशंक और जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने बृहस्पतिवार को राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल के नए दन्त चिकित्सा विभाग, अस्पताल के प्रयोगशाला में की नई जैव रसायन मशीन के उद्घाटन किया।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
की प्रेरणा से पूरा देश स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। शहरी विकास के माध्यम से हम इस दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह स्वच्छता केे कार्यक्रम आयोजित करके भी मना रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द का जिक्र करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द हमेशा गुरु और गरीब के प्रति समर्पित रहे।
सांसद हरिद्वार डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द कहते थे कि जो कायर हैं, उनके लिये यह संसार नहीं है। यह वीरों की धरती है। कहा कि आज हमारा देश युवाओं का देश है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बीमा रकम हड़पने का लिए युवक ने खुद को दिया दिया मृत,9 साल बाद खुलासा

डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने नई शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि इस नीति में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। कक्षा छह से ही वोकेशनल शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटलीजेंस आदि को शामिल किया गया है।  बच्चे जिस किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं वे उस क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। आचार्य महामण्डलेश्वर जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने कहा कि यूथ बने रहना मनुष्य की प्रकृति है, जिसके आदर्श स्वामी विवेकानन्द हैं। उन्होंने कहा कि युवक वह है, जो असम्भव को सम्भव, दुर्गम को सुगम, दुर्लभ को सुलभ बना दे तथा यही नहीं युवक के पास अन्तहीन अवसर हैं। कार्यक्रम को राम कृष्ण सेवा आश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानन्द ने भी सम्बोधित किया। स्वामी दयाधिपानन्द जी महाराज ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी ईश्वरदास
जी महाराज, स्वामी मोहनानन्द जी महाराज, चेयर मैन सीमा डेण्टर ऋषिकेश डाॅ. अमित गुप्ता, प्राचार्य सीमा डेन्टल काॅलेज, डाॅ. हिमाशु ऐरन, एम्स ऋषिकेश से डाॅ. सत्यश्री, डाॅ. सुशील शर्मा,डाॅ. प्रतिभा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन से संजय चतुर्वेदी, आशु, मनोज गौतम सहित बड़ी संख्या में डाॅक्टर, समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात से प्रभावित पुल, पुलिया, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, बिजली व्यवस्थाएं बहाल करना सुनिश्चित करें: गर्ब्याल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement