Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर रोक लगाने को स्वामी शिवानंद ने भेजा डीएम को पत्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लक्सर के किसानों ने मातृ सदन के स्वामी शिवानंद से की भेंट

हरिद्वार-जनपद के फेरूपुर और चांदपुर में चल रहे अवैध खनन से किसानों को खेत बर्बाद होने लगे हैं। बुधवार को फेरूपुर और चांदपुर के किसानों ने मातृ सदन के स्वामी शिवानंद से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत की है। जिसके बाद स्वामी शिवानंद ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को पत्र भेजा है।

48 घंटे में पत्र का जवाब न देने पर दी संवैधानिक कार्यवाही की चेतावनी

उन्होंने 48 घंटे के अंतराल में पत्र का जवाब न आने पर संवैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है। बुधवार को फेरूपुर और चांदपुर के किसान बाबूराम चौहान, नरेश कुमार, सुभाष सैनी, मांगेराम पाल, तेजराम, याकूब अली, जयदीप ने मातृ सदन आश्रम में जाकर स्वामी शिवानंद से भेंट की। किसानों ने बताया कि उनके खेत में संचालित पाल, नटराज, शाकुंबरी स्टार पोली, स्टोन क्रेशर के मालिकों ने जबरदस्त तरीके से अवैध खनन किया जा रहा है। खेतों में मिट्टी खुदाई में मानकों के विपरीत करीब 40 फीट से अधिक के गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। ऐसे में अन्य किसानों के खेत भी बर्बाद हो रहे हैं। थोड़ी बारिश होने पर आसपास के खेतों की मिट्टी भी दरक रही है। खेतों में खड़े गन्ना की फसल खराब हो रही है। किसानों ने कहा कि शासन-प्रशासन से शिकायत करने पर उल्टा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने मातृ सदन की शरण ली है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही उनके पत्र का जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय भी दिया है। ऐसा नहीं होने पर संवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की शह पर क्षेत्र में अवैध खनन का बोलबाला है, लेकिन अवैध खनन के खिलाफ मातृ सदन का संघर्ष जारी रहेगा।

Select Language

Advertisement