Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश से बहे रपटे का विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रपटा टूटने के ग्रामीणों का टूटा आसपास के गांवों से संपर्क

हरिद्वार- पूर्व में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्रीय लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया,बारिश से डेरा कराल क्षेत्र का रपटा बह गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक रवि बहादुर ने क्षतिग्रस्त रपटे का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जल्द रपटा तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, मलकीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह ने बताया कि बारिश में नहर का रपटा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण आसपास के गांव से संपर्क टूट गया। नहर पर पुल बन जाने के बाद परेशानी दूर होगी। डेरा कराल से सुभाषगद, दिनारपुर, अलावलपुर, गढ़ी संघीपुर, मुबारकपुर आदि गांव जाने का सबसे छोटा रास्ता है। कई बार अधिकारियों को पुल और रपटे को तैयार करने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। बच्चों को भी स्कूल आदि जाने में परेशानी हो रही है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाए। रपटा नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बहुत है। अधिकारियों को भी इनकी परेशानी को समझते हुए पुल बनाना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खलील अहमद, उप प्रधान सुभाषगढ़ गौरव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गढ़ नदीम अली, जेई योगेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement